संत प्रवर्ति से ही जीवन का कल्याण संभव, निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन। 

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ी सादड़ी:- जीवन में संतों का संग करना अत्यंत आवश्यक है! संत पर्वती से ही जीवन की वास्तविक सुंदरता है और उसे युक्त होकर ही सहज रूप में कल्याण की ओर बढ़ा जा सकता है। उक्त विचार यहां निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग को संबोधित करते हुए युवा प्रचारक महात्मा भेरूलाल निरंकारी ने व्यक्त किए। उन्होंने जीवन की सार्थकता को समझाते हुए कहा कि संसार में सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों ही प्रकार की प्रवृत्तियां विद्यमान है जिसका चुनाव हमें अपने विवेक से स्वयं ही करना होता है ब्रह्म ज्ञान हमें विवेकशील दृष्टिकोण प्रदान करता है जिसको अपना कर हम सकारात्मक भाव से एक भक्ति भरा जीवन जीते चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि सद्गुरु ने ब्रह्म ज्ञान द्वारा नश्वर और शाश्वत की पहचान कराई है सत्य और माया को अलग-अलग करके दर्शाया है सत्य वही है जो सदैव कायम दायम है और इस सत्य को प्राप्त करने से ही जीवन में वास्तविक सुकून आ सकता है! सुकून की परम अवस्था परमात्मा को पाना ही है इसके अभाव में स्थाई रूप में सुकून प्राप्त करना संभव नहीं! एक परमात्मा को जानकार इससे एकमिक होकर ही हर पल में सुकून प्राप्त हो जाता है अपनी इच्छा को प्रभु इच्छा में सम्मिलित करने से जीवन में शुकराने का भाव आता है जिससे सुकून का अनुभव होता है। सत्संग में अनेक श्रद्धालुओं लोगों ने भाग लिया। संचालक प्रकाश चंद्र जटिया ने किया। यह जानकारी राधेश्याम रेगर ने दी।