सहज जीवन का आधार, मन मंदिर में बसे निरंकार, मासिक सत्संग आयोजित।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ी सादड़ी।  निरंकार प्रभु परमात्मा जो कण-कण में बसा है बेरंगा है इसको जानकर इसके एहसास में हर पल रहते हुए सहज जीवन जीना संभव है निरंकार को मन की गहराइयों में बसाने से वैर ईर्ष्या नफरत और अहंकार जैसे अन्य दुर्गुण भी समाप्त होते जाएंगे फिर मन में प्रेम सुकून समदृष्टि अपनत्व जैसे मानवीय गुणों का समावेश होता जाएगा जिससे हमारा जीवन एक मुकम्मल जीवन बन सकता है! उक्त विचार गणपति मंदिर परिसर में गांव बांसी में आयोजित मासिक सत्संग में निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने सत्संग को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ रचना इंसान है इसे यह दुर्लभ जीवन मिला है जीवन में प्यार नम्रता जैसे गुणों को अपनाना है! इंसान में ऐसे मानवीय गुण होंगे तो स्वत: प्रकट होंगे ब्रह्म ज्ञान रूपी रोशनी को प्राप्त करने ये ही जीवन पूरी तरह मुकम्मल होगा! आपने कहा कि सभी इंसान इसी एक परमपिता परमात्मा की संतान है यहां पर उपस्थित सभी इसी एक तत्व के प्यार में एकत्रित हुए हैं! यह किसी अलग जाती – पांती, भेदभाव के आधार पर नहीं बल्कि एक परमपिता परमात्मा की संतान के रूप में आत्मिक रूप में एकत्रित हुए हैं सभी में एक परमात्मा का अंश आत्मा है इसी भाव को संतों ने हमेशा ही अपनाया है! सत्संग में अनेक श्रद्धालु ने भाग लिया! प्रारंभ में मथुरा लाल गायरी सुरेश चंद्र गायरी चंपालाल गायरी गोपी लाल बाकोलिया दुर्गेश बाकोलिया माया ममता चंदा आदि ने गीत व विचार व्यक्त किये। स्थानीय महात्मा नंदराम बाकोलिया ने आभार व्यक्त किया! संचालन राधेश्याम जटिया ने किया! उक्त जानकारी दुर्गेश कुमार बाकोलिया ने दी!