रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के लालावाला मोड पर श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी पर श्याम बाबा की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई और चारों तरफ डेकोरेशन की तरह सजाया गया।
इस दौरान काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालु श्याम बाबा के दरबार में प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इस मौके पर आए हुए कलाकारों के द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया जिसमें श्रद्धालु रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए नाचते गाते हुए नजरआए इसी के साथ ही श्याम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा आए हुए सभी श्रद्धालुओं के लिए आम का जूस शरबत आदि की व्यवस्था की गई इस मौके पर श्रद्धालुओं में व कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह दिखाई दिया इस दौरान श्याम मंदिर के महंत श्री नारायण दास महाराज व पुजारी लोकेश शर्मा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके महा आरती की इस मौके पर श्याम सेवा समिति के कार्यकर्ता विनोद शर्मा बजरंग लाल बोहरा विकास शर्मा गिर्राज पंचोली लल्लू राम शर्मा प्रभु नारायण शर्मा समस्त कार्यकर्ताओं वह सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया।















