निर्जला एकादशी के अवसर वृक्षारोपण किया।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। कपासन, श्री सांवरिया धाम आश्रम मुंगाना में फास्टर संस्थान ईन्टाली सौजन्य से निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में परिसर में समुद्र मंथन से उत्पन्न पौधा पारिजात का रोपण किया। डॉ ललित नारायण आमेटा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत, ईन्टाली के अनुसार श्री मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत श्री चेतन दास जी महाराज की कृपा से व पूज्य श्री अनुज दास जी महाराज के सानिध्य में श्री चेतन वेद गुरुकुलम् सांवरिया धाम आश्रम मुंगाना में वैदिक मंत्रों द्वारा भगवान श्री सांवरिया सेठ जी का अभिषेक द्वारा पारिजात पौधे का पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में श्री चेतन वेद गुरुकुलम् के आचार्य हिमांशु पाण्डिया, संत रामपाल जी महाराज, जगदीश जी महाराज, रामकिशोर जी व वैदिक बटुक गण आश्रम के समस्त कर्मचारी के सानिध्य में नाथू लाल पुरबिया एवं राजेश पुष्करणा की उपस्थिति में पारिजात का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के छात्रों ने पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया। श्री अनुज दास जी महाराज के बताया पारिजात का पौधा समुद्र मंथन से निकला हुआ है। जो कलयुग में धार्मिक आध्यात्मिक तपोस्थली के ज्ञान साधना केन्द्र जो वर्तमान कलयुग में सिद्धि का पौधा है। इसके पुष्प की सुगंध इत्र के समान पूरे वातावरण में फेल कर सुगंधित कर देती है यह जानकारी ईन्टाली गांव के राजेश पुष्करना ने दी।