रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी। मानव जीवन का मूल उद्देश्य केवल आत्मा का कल्याण है। मनुष्य का जीवन जिस उद्देश्य के लिए मिला है वह केवल मानव जीवन में ही पूर्ण हो सकता है। समय तो परिवर्तनशील है। उक्त विचार निरंकारी मिशन दिल्ली की ब्रांच भीलवाड़ा के जोनल इंचार्ज महात्मा श्री जगपाल सिंह राणावत ने यहां रणिया धुणि मंदिर परिसर में सत्संग को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि प्रभु को प्राप्त करने के लिए संपन्नता जरूरी नहीं सिर्फ भाव शुद्ध हो तो प्रभु को पाने में देर नहीं लगेगी क्योंकि परमात्मा कर्म साध्य नहीं कृपा साध्य है बस हमारे कर्म श्रेष्ठ होने चाहिए तो प्रभु कृपा हो जाएगी धर्म ग्रंथ हो या साहित्य परमात्मा का वर्णन तो करते हैं। और प्रभु के बारे में भी बताते है जिन्हें पढ़ कर ही हम प्रभु के प्रति आकर्षित भी होते हैं लेकिन प्रभु से मिलाप तो केवल सद्गुरु ही कराते हैं! सतगुरु ब्रह्म ज्ञान प्रदान कर आत्मा और परमात्मा को एक करता है सतगुरु एक शरीर के द्वारा प्रवाहित ज्ञान होता है जिस तरह स्कूल में टीचर को महिला या पुरुष नहीं कहा जाता केवल टीचर कहा जाता है इसी तरह सद्गुरु ज्ञान द्वारा ब्रह्म से जोड़कर आत्मा का कल्याण करता है ब्रह्म ज्ञान को दैनिक दिनचर्या में अपना ना होगा जिससे हमारे तार ईश्वर से जुड़ी रहेगी! निरंकार से दूरी नहीं होगी तो मुक्ति संभव है! सत्संग कार्यक्रम में सैकड़ो श्रद्धालु ने भाग लिया। इनका रहा सहयोग कल्याण सिंह भाटी अमर सिंह भाटी राजेंद्र सिंह भाटी भंवर सिंह भाटी राम सिंह राठौड़ हुकम सिंह भाटी पुष्पेंद्र सिंह भाटी भूपेंद्र कुमार यादव किशन लाल यादव मोहनलाल मथुरालाल कालू लाल प्रकाश चंद्र भेरूलाल निरंकारी प्रारंभ में रेणुका एंड पार्टी उदयपुर ने गीत एवं भजनों की प्रस्तुति दी। चंदा शीला माया लता गुड्डी शांति राधा ममता आदि ने विचार व्यक्त किये। स्थानीय महात्मा हरि सिंह भाटी ने बाहर से आए सभी महात्माओं का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हीरालाल निमावत उदयपुर ने किया। यह जानकारी निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने दी।















