रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रत्येक रविवार को रामधुन के क्रम में 131 वी रामधुन श्री रामद्वारा दिव्य आनंद धाम पहुंची। जहां पर सभी भक्तों ने दिवंगत संत श्री सुख संपत राम जी महाराज को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शतायु पूरी कर चुके दिवंगत संत श्री सुख संपत राम जी महाराज का जीवन अपरिग्रह का पालन करते हुए सच्चे अर्थो में संत जीवन को परिभाषित करने वाला था। अंतिम समय में भी वे सदैव राम नाम का जाप करते रहते थे।
उनके उत्तराधिकारी श्री अनंत राम जी महाराज ने संपूर्ण समर्पण एवं पुत्र भाव से महाराज जी की सेवा की अनंतराम जी महाराज द्वारा की गई सेवा समाज के लिए एक उदाहरण और प्रेरणादायक है।सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात आयोजित धर्म सभा में मेड़ता धाम उत्तराधिकारी श्री रामनिवास शास्त्री जी महाराज, उदयपुर के संत श्री दयाराम जी महाराज एवं अनंत राम जी महाराज उपस्थित रहे रामनिवास शास्त्री जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है धर्म उसकी रक्षा करता है। विजय मंत्र का जाप करते हुए रामधुन का आयोजन करना धर्म जागरण की दृष्टि से अत्यंत ही प्रभावी कार्य है दयाराम जी महाराज ने सभी भक्तों को राम नाम का जाप करवाया तथा राम नाम की महिमा का बखान किया। अनंत राम जी महाराज ने दिवंगत संत श्री सुख संपत राम जी महाराज की स्मृति में आयोजित मेला महोत्सव ,सत्संग, भंडारा आदि की जानकारी देते हुए बताया कि 17 दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन सायंकाल 8:00 बजे से सत्संग होगा 29 जून से राम नाम जाप के साथ विशेष आयोजन होगा 5 जुलाई को श्रीवाणी जी महाराज सत्संग व रात्रि जागरण और 6 जुलाई को चादर दस्तूर, मेला महोत्सव एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा अनंत राम जी महाराज ने आह्वान किया की बड़ी सादड़ी नगर के सभी मंदिरों में दिवंगत संत श्री की स्मृति में प्रतिदिन राम नाम का जाप हो अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया















