सप्त दिवसीय गोकथा का जमलावदा गोशाला में भात (मायरा) भरकर हुआ समापन।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। 

छोटीसादड़ी नगर के हिंदू धर्मशाला में धर्मालुजनो में गोमाता के लिए भात भरने का उत्साह देखने लायक था।मूसलाधार वर्षा के चलते हुए भी गोभक्त माता-बहने वर्षा में भिगते हुए दो ट्राली हरा सूखा घास एवं अन्य खाद्य सामग्री लेकर ढोल नगाड़े के संग प्रमुख बाजारों से होते हुए जमलावदा गोशाला पहुंचे जिसमें मलावदा और नाराणी से भी गोभक्त जुड़ते गए। जमलावदा गोशाला पहुंचने पर गोशाला समिति एवं जमलावदा वासियों ने सनातन परम्परा के अनुसार ढोल-नगाड़ों के साथ तिलक लगाकर,माला पहनाकर एवं सब गो भक्तों का दुपट्टा पहनाकर बहुमान किया। क्षेत्र के इस नवीन एवं अनोखे आयोजन में नीमच से गो प्रसादम् परिवार भी सम्मिलित हुआ।जिसमें मप्र के मनासा, मंदसौर, पिपलिया मंडी, सहित अनेक स्थानों से गो भक्तों ने मिलकर दो ट्राली घास गो भात में प्रदान कर अपनी गोवंश के प्रति आस्था प्रकट की। मां विंध्यवासिनी धाम केसुंदा की और से इस आयोजन में पांच हजार रुपए भेंट कर भात भरने में सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर गांव के एवं बाहर से आने वाले गो भक्तों ने भी उदारता के साथ नगद राशि गोभात में देकर अपना सहयोग प्रदान किया। जमलावदा वासियों सहित आसपास के सभी गांवों से गोभक्त पहुंचे जिन्हें गोशाला प्रबंधन की और से प्रसाद जिमाया गया जिसका कोई भी खर्च गोशाला को नहीं करने दिया। इस अवसर पर अनेक विद्वज्जनों ने संक्षिप्त में गोवंश की महत्वता और आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय गो सेवा संघ भारत के राष्ट्रीय गोकथा प्रवक्ता एवं प्रचारक दशरथानंद सरस्वती ने इस अवसर पर क्षेत्र में गोकथा पर विशेष जोर देकर कहा कि आज हमें अपनी संस्कृति बचाने के लिए गोवंश की सेवा संरक्षण एवं संवर्धन करना अत्यंत आवश्यक है। गोवंश को हमारी नहीं अपितु हमें गोवंश की आवश्यकता है। निःस्वार्थ भाव से गो सेवा कर मनुष्य अपनी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण कर सकता है। गोवंश को पशु नहीं समझना चाहिए। हमारे धर्म ग्रंथों में वर्णन आता है – अग्न्यागारे गवां गोष्ठे ब्राह्मणानाञ्च सन्निधौ। स्वाध्याये भोजने चैव पादुकानां विसर्जनम्॥ अग्नि के घर में अर्थात् गृह्याग्नि-मण्डप अथवा यज्ञशाला में, गायों के गोष्ठ अर्थात् गोशाला में और ब्राह्मणों के पास जाने पर तथा स्वाध्याय और भोजन करते समय चरण -पादुकाओं अर्थात् जूता, चप्पल, खड़ाऊ आदि पादत्राणों को उतार देना चाहिए। इसलिए गोशाला में जब जाएं तो जुते चप्पल उतार कर जाना चाहिए।जब तक गोवंश के प्रति हमारी पशु बुद्धि बनी रहेगी तब तक गो सेवा से मिलने वाले लाभ से हम वंचित रहेंगे। गांवों विश्वस्य मातर: गाय विश्व की माता है वो पशु कैसे हो सकती है? यदि हम माता समझकर इनकी सेवा करेंगे तो निश्चित ही हमें अपने मनवांछित फल की प्राप्ति होगी।अंत में मंदसौर से आए आचार्य सुदर्शन जी ने गो पुजन करवाया और समस्त गोवंश की आरती की जिसमें दशरथानंद सरस्वती सहित क्षेत्र के सभी गोभक्त एवं माता बहनों ने गोवंश की आरती कर धर्म लाभ प्राप्त किया और गो भक्तों ने गांव के मंदिरों पर जाकर क्षेत्र में अच्छी वृष्टि हो एवं अखिल भारतीय गौवंश सुख समृद्धि प्राप्त करे यह प्रार्थना की। जय गोमाता जय गोपाल।