सन्तों द्वारा अखंड राम नाम जाप।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा‌। बड़ी सादड़ी संस्कार जन्मजात होते है वो बाजार से खरीदकर नहीं लाये जा सकते है। वर्तमान समय में व्यक्ति बाजार के महंगे उत्पादन उपयोग करके कर्जा कर लेता है औऱ फिर ढिंढोरा पीटता है कि महंगाई बहुत बढ़ गई है। पुराने समय में शुभ कार्यो में घर के लोग खाना बनाते और बाहर के लोग नाच गाने के कार्य करते थे आजकल इसके विपरीत स्थिति है।मांगलिक कार्यो में आपसी सौहार्द्र और सामंजस्य कम पड़ता जा रहा है।इन सब परिस्थितियों के जिम्मेदार हम स्वयं है।इन परम्पराओं को बदलना होगा।उपरोक्त उद्गार स्वामी रामनिवास शास्त्री जी ने शनिवार रात्रि को श्रीरामद्वारा दिव्य आनन्द धाम में सत्संग के दौरान व्यक्त किये। संत दादू दयाल, कबीर, त्यागीराम महाराज के जीवन परिचय के बारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को जानकारी दी। इस दौरान संत दयाराम महाराज, आनंदसागर महाराज, स्वामी अनंतराम महाराज सहित लगभग 40 संत रामद्वारा में पधारे हुए है। ब्रह्मलीन सुख सम्पतराम महाराज की पुण्य स्मृति में नित्य अखंड राम नाम जप, अखंड ज्योति व वाणी जी महाराज का पाठ चल रहा है।