संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा
बड़ी सादड़ी:- 1जून, संत निरंकारी मिशन चित्तौड़गढ़ के मुखी महात्मा धीरज कुमार पारेता ने कहा कि संसार में दो चीज दुर्लभ मिलती है संत समागम वह हरि कथा! बड़े भाग्य से मानव जीवन मिलता है वह भाग्य से ही सत्संग का सुयोग मिलता है।
वे यहां निरंकारी सत्संग भवन बड़ी सादड़ी में आयोजित सत्संग समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि परमात्मा की प्राप्ति सद्गुरु द्वारा होती है! परमात्मा को मन से हाजिर नाजिर देखने से सभी अपने नजर आते हैं हाथों से कर्म करना है और मन को कृपा निधान पर रखना है! कथनी व करनी एक होनी चाहिए! बनावटी नहीं हकीकत को अपनाएंगे तभी हमारा कल्याण होता है दया धर्म का मूल होता है! किसी गिरते हुए को उठाऐ तो मन में दया है! घरणा, नफरत, वेर, विरोध करना व दूसरों का दिल दुखाना पाप है! सत्संग के बिना विवेक प्राप्त नहीं होता है परमात्मा का ज्ञान पाकर ही मानव मुक्ति को पाता है! सत्संग में आसपास गांवों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। राधेश्याम रेगर ने बाहर से पधारे महात्माओं का स्वागत व आभार व्यक्त किया! कार्यक्रम का संचालन भेरूलाल निरंकारी ने किया।















