सब यज्ञों और तिर्थो का फल गायों को घास खिलाने से मिल जाता है। दशरथानंद सरस्वती।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। 

छोटीसादड़ी – समीपस्थ गांव जमलावदा स्थित ग्वाल गोपाल गोशाला में गो प्रसादम् परिवार नीमच द्वारा आषाढ़ कृष्ण एकादशी के पावन पर्व पर आज मंगलवार सायं ४.३० बजे गोवंश को हरी घास प्रसाद का भोग लगाया जाएगा और गोवंश की आरती की जाएगी। राष्ट्रीय गौसेवा संघ भारत के राष्ट्रीय गौकथा प्रवक्ता एवं प्रचारक दशरथानंद सरस्वती ने बताया कि हमारे धर्मग्रंथों में लिखा है –यत्पुण्यं सर्वयज्ञेषु दीक्षया च लभेन्नर। तत्पुण्यं लभते सद्यो गोभ्यो दत्वा तृणानि च।। सारे यज्ञ करने में जो पुण्य है, और सारे तीर्थ नहाने का जो फल मिलता है, वह फल गौ माता को चारा जिमाने से सहज ही प्राप्त हो जाता है। जबकि यज्ञ करने में अनेक प्रकार के विधि निषेध का पालन करना होता है और तिर्धों में जाने के लिए भी अनेक नियमों का पालन करना होता है साथ हीं समय और सामर्थ्य भी चाहिए।यदि कोई गरीब व्यक्ति चाहे कि मैं यज्ञ करूं अथवा तीर्थ यात्रा करूं तो महंगाई के इस दौर में असंभव है लेकिन वो किसी भी गोशाला में जाकर भावपूर्ण सेवा करते हुए अपने सामर्थ्य के अनुसार भारतीय गौवंश को केवल चारा प्रसाद जिमादे तो उसे संपूर्ण यज्ञों के करने और तिर्थो में नहाने का फल प्राप्त हो जाता है। अतः अधिक से अधिक संख्या में ग्वाल गोपाल गोशाला जमलावदा में पधारे और गो सेवा कर यज्ञादि कर्मों का पुण्य प्राप्त कर अपना यह लोक सुधारते हुए परलोक भी सुधारें।