रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी सत्संग हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भर देता है इसलिए हमें समय समय पर सत्संग आयोजन में भाग लेना चाहिए।बिनु हरि कृपा मिलहि नहीं संता अर्थात ईश्वर की कृपा बिना हमें सत्संग में भाग लेने का सौभाग्य नहीं मिलता है।भक्तिमति मीरा बाई ,शबरी ,और करमा बाई जैसे भक्ति की श्रेष्ठता के उदाहरण बहुत कम मिलते है।
लेकिन उनके जीवन चरित्र से हमें अध्यात्म में रुचि जागृत होती है। उक्त विचार बुधवार रात्रि को श्रीरामद्वारा दिव्य आनंदधाम में ब्रह्मलीन सुख सम्पतराम महाराज की स्मृति में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में स्वामी रामकिशोर महाराज ने व्यक्त किये। सत्संग कार्यक्रम में मेड़ता पीठाधीश्वर रामकिशोर महाराज, उज्जैन ध्यानिराम महाराज, अनुपमराम महाराज, बांसवाडा से रामप्रकाश, सागवाड़ा से उदयराम महाराज, अमृतराम महाराज ,झोकर से रमताराम महाराज, अजमेर से उत्तमराम महाराज, साध्वी अनुरागज्योति व वैराग्य ज्योति की उपस्थिति में कई भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी।शनिवार को संत अनंतराम शास्त्री का चादर समारोह एवं भव्य भंडारा आयोजन होगा। बुधवार को मेड़ता पीठाधीश्वर महंत रामकिशोर महाराज व उज्जैन महंत पूज्य ध्यानिराम महाराज का भव्य बधावणा संत समाज एवं बड़ीसादड़ी नगरवासियों द्वारा किया गया।















