मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से कार्य सम्पन्न करवाया।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ी सादड़ी नगर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय प्रधान वरिष्ठ पीठ श्रीरामधाम रेण के आचार्य श्री श्री 1008 श्री सज्जनराम महाराज व रेण धाम के उत्तराधिकारी बस्तीराम महाराज, मेड़ता पीठाधीश्वर रामकिशोर महाराज, उज्जैन ध्यानिराम महाराज, अनुपमराम महाराज, उदयपुर से दयाराम महाराज, बांसवाडा से रामप्रकाश, सागवाड़ा से उदयराम महाराज, अमृतराम महाराज, झोकर से रमताराम महाराज,अजमेर से उत्तमराम महाराज,साध्वी अनुरागज्योति व वैराग्य ज्योति मेड़ता पीठाधीश्वर महंत रामकिशोर महाराज व उज्जैन महंत पूज्य ध्यानिराम महाराज, बालमुकुंदचार्य महाराज, सुदर्शनाचार्य महाराज,राज राणा घनश्याम सिंह झाला,हनुमंत सिंह बोहेड़ा सहित अनेक साधु संतों व श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति में संत अनन्त राम। शास्त्री का चादर दस्तूर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पंडित जगदीश शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से कार्य सम्पन्न करवाया।चादर समारोह के बाद दिनभर विभिन्न जाति समुदाय के श्रद्धालुओ सहितपूर्व विधायक ललित ओस्तवाल, वल्लभनगर पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, प्रधान,उप प्रधान, बोहरा समाज जैन मुस्लिम समाज की ओर से अभिनंदन होता रहा। चादर समारोह के दौरान मंच व्यवस्था जोधपुर के श्रवणराम महाराज ने सम्हाली। चादर दस्तूर के दौरान संत परम्परा से आगन्तुक अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम के बाद भंडारा आयोजन में दिनभर श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया।