संपादक कालूराम कुमावत।
चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ग्रामीण प्रखंड चित्तौड़ की बैठक मारुति नंदन हनुमान जी मंदिर प्रांगण सरस डेयरी के सामने बोजुदा में संपन्न हुई आगामी कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री मदन त्रिपाठी, जिला सह मंत्री चंद्रशेखर सोनी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक कैलाश जाट की उपस्थिति में संपन्न हुई।
ग्रामीण प्रखंड मंत्री सोहन कुमावत ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रम अखंड भारत संकल्प दिवस एवं स्थापना दिवस के उपलक्ष में आयोजन करने हेतु विस्तृत रूप से रूपरेखा तैयार की गई है । अखण्ड भारत संकल्प दिवस को ग्रामीण प्रखंड के तीन खंड में एवं स्थापना दिवस प्रखण्ड की सभी ग्राम समिति में मनाने का निर्णय लिया । साथ ही बजरंग दल द्वारा होने जा रही बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए भी बजरंग दल के सभी युवाओ से चलने हेतू आव्हान किया । बैठक में चित्तौड़गढ़ ग्रामीण प्रखण्ड संयोजक अमृत वैष्णव, सहसंयोजक दिनेश पुरबिया, मिलनकेंद्र सहप्रमुख रतन गाडरी, विभिन्न ग्राम समिति से सोनू, नरेश, कन्हैयालाल, सुरेश जाट, हीरालाल, नरेन्द्रनाथ, किशन जाट, सौरभ शर्मा, गोविंद जाट, गिरिराज सोनी, संदीप गुर्जर, दर्शन जायसवाल, दीपक गर्ग आदि उपस्थित रहे ।















