21 कुंडिय श्री राम महायज्ञ व भागवत कथा शनिवार से हुई शुरू।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के अप्रेटा भोमिया जी महाराज के मंदिर से पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके शोभायात्रा को बैंड बाजे के साथ रवाना किया जगह-जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस शोभायात्रा में 1100 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर बैंड बाजे के साथ डीजे की धुन पर श्रद्धालू नाचते गाते हुए जय जयकार लगाते हुए नजर आए यह शोभायात्रा धुलाराव जी में चिंताहरण हनुमान मंदिर पर पहुंची यह 21 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ श्री श्री 1008 गोपाल दास जी महाराज त्यागी जी के सानिध्य में हुई 21 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का 6 जुलाई 2024से 14 जुलाई 2024तक आयोजन किया जायेगा। इस यज्ञ में श्री श्री 1008 गोपाल दास जी महाराज कथा में गुणगान करेंगे। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ जमवारामगढ विधायक महेंद्र पाल मीणा ने पूजा अर्चना कर किया।साथ ही गोपाल दास जी महाराज रथ पर सवार रहे।इस दौरान महिलाएं भजनों पर झूमती नज़र आईं। कलश यात्रा का समापन कथा स्थल पर हुआ। दोहपहर दो बजे से भागवत कथा व शाम 7बजे से11 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा एवं रामलीला का आयोजन होगा इसमें श्री श्री 1008 गोपाल दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि हमें अपने मन को अपने वश में रखना चाहिए भटकने नहीं देना चाहिए। जो मनुष्य मन का एकाग्र कर भगवान की भक्ति में ध्यान लगाता है तो उन्हें ही भगवान के दर्शन होते हैं। इस मौके पर समस्त ग्रामवासी मौजूद रहें