सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया जिसकी तीनो चरणो कि राशि 14 करोड़ 84 लाख 41 हजार रूपए प्राप्त। 

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार।

चित्तौड़गढ़। दिनांक 04 जुलाई 2024 को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया जिसकी गणना मे प्रथम चरण से प्राप्त राशि 07 करोड़ 70 लाख 41 हजार रुपए दुसरे चरण कि प्राप्त राशि 04 करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपए प्राप्त हुए आज दिनांक 09 जुलाई को तीसरे चरण कि गणना से प्राप्त राशि 02 करोड़ 78 लाख 60 हजार रुपए हुए। तीनो चरणो कि राशि 14 करोड़ 84 लाख 41 हजार रूपए प्राप्त हुए शेष गणना कल कि जायेगी।‌ मन्दिर मण्डल अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर सदस्य संजय कुमार मण्डोवरा भेरूलाल सोनी अशोक शर्मा ममतेश शर्मा शम्भू सुथार श्री लाल पाटीदार नायब तहसीलदार धन्शयाम जरवाल सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह राजपूत हरलाल गूर्जर एवं बेंक कर्मचारी ओर मन्दिर मण्डल कर्मचारी उपस्थित थे।