रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
तीर्थंकर भगवान् ही सर्वश्रेष्ठ है -श्री अटल मुनि जी म सा।
बड़ी सादड़ी साधुमार्गी जैन संघ के आचार्य 1008 श्री रामलाल जी महाराज साहब द्वारा होली चातुर्मास पर शासन दीपक श्री आदित्य मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा 5 की स्वीकृति प्रदान की थी साधुमार्गी जैन संघ मैं आज शासन दीपक श्री आदित्य मुनि जी महाराज साहब श्री अटल मुनि जी म.सा. श्री हिमांशु मुनि जी म.सा.श्री उदित मुनि जी म.सा. श्री जयप्रभ मुनि जी म.सा.आदि ठाणा 5 का नगर प्रवेश बोहेडा से विहार करके नगर के प्रमुख मार्गो कृषि मंडी झाला मन्ना सर्किल घंटाघर चौराया सोमनाथ मार्केट ब्रह्मपुरी सदर बाजार राजमहल मार्ग होते हुए समता भवन में मंगल प्रवेश हुआ धनपाल मेहता ने बताया कि इस चातुर्मास को राम महिमा महोत्सव वर्षावास नाम दिया गया है विहार में श्रावक श्राविकाए एवं समता युवा संघ के सदस्यों मैं जबरदस्त उत्साह देखा गया एवं पूरे मार्ग में जयघोष करते हुए विहार में चल रहे थे सभी धर्मों के धर्मावलंबी के सदस्यों ने बीच रास्ते में वंदन किया धनपाल मेहता ने बताया कि मंगल प्रवेश के बाद समता प्रवचन हाल में धर्म सभा शासन दीपिका आदित्य मुनि जी महाराज साहब के सानिध्य में प्रारंभ हुई श्री अटल मुनि जी म.सा. ने श्री पार्श्वनाथ भगवान की स्तुति करते हुए फरमाया की तीर्थंकर भगवान इस दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उनकी बराबरी इस संसार में कोई नहीं कर सकता है। हम भी यही भावना भाए की मैं तीर्थंकर बनूं इस चातुर्मास में ऐसी साधना करूंगा की तीर्थंकर नामकर्म का उपार्जन हो और तीर्थंकर बनने की दिशा में अग्रसर होवे इस चातुर्मास में हर घर से तेला अट्ठाई, मासक्षमण हो यह लक्ष्य रखें एवं अधिक से अधिक ज्ञान – ध्यान सीखने का लक्ष्य रखें। चातुर्मास मिलना पुन्यवाणी का उदय है अतः सभी ज्यादा से ज्यादा कर्म निर्जरा का लक्ष्य रखे।धर्म सभा में साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष राजमल भंडारी मंत्री प्रकाश चंद्र नागौरी कोषाध्यक्ष भोपराज मेहता सरक्षक अमर सिंह नागोरी साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मेहता मंत्री विमल कुमार दलाल पारस कुमार मोगरा कुंदन मारू विजय सिंह मेहता जीवन कुमार नागोरी ज्ञानचंद डांगी नरेंद्र मेहता समता युवा संघ अध्यक्ष विशाल मारू मंत्री विकास मेहता कोषाध्यक्ष अंकित दलाल मेवाड़ मंत्री नरेंद्र रांका समता युवा संघ पूर्व अध्यक्ष धनपाल मेहता हेमंत डांगी आलोक मेहता सुनील रातडिया लोकेश मारू संजय रांका दिनेश मेहता पुष्पेंद्र झाला गोपाल मुनेत संजय नागोरी साधुमार्गी जैन संघ समता महिला मंडल समता बहू मंडल समता युवा संघ के पदाधिकारी एवं श्रावक श्राविकाए उपस्थित थे।















