रिपोर्टर रोशन लाल रेगर।
कपासन। ग्राम हापाखेड़ी में चारण समाज की बहन बेटियों द्वारा कुलदेवी मम्माय जी माता की शोभा यात्रा निकाल कर अनूठी मिसाल कायम की।
ग्राम के युवा एवम सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह चारण ने बताया कि समाज वरिष्ठ एवम कनिष्ठ बहन बेटियों के द्वारा जन सहयोग से स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्षो से दूर दराज निवास कर रही बहन बेटियों का संगम हुआ। चारण समाज में काफी जश्न का माहौल था। युवक युवतियां डी जे की धुन पर नाचते गाते नजर आए। सभी महिलाएं अपनी पोशाक में सजधज माता रानी मम्माय की धुन में मद मस्त नजर आए साथ ही कौमी एकता की मिशाल पेश की।















