मुस्लिम समाज ने मुहर्रम पर ताजिए निकाला।

रिपोर्टर अशोक शर्मा।

भूपालसागर। मुस्लिम समाज ने जाशमा में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मोहर्रम का पर्व मनाया l इमाम हुसैन की शहादत को याद कर मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस के आयोजन की तैयारियां कई दिनों से जारी थी। बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने मुहर्रम पर ताजिये निकालते हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया साथ ही अखाड़ों ने प्रदर्शन कर शानदार करतब दिखाए।मोहर्रम सुबह पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए सुड़ियों का मोहल्ला मस्जिद मुस्लिम मोहल्ला माली मोहल्ला कुमार मोहल्ला गोलियां मोहल्ला पठान मोहल्ला मैं होकर निकला जगह-जगह स्वागत किया गया एवं पुष्प प्रसाद वितरण किया गया मुस्लिम समाज के महिलाएं पुरुष बच्चे सभी शामिल थेl जुलूस में पुलिस प्रशासन की व्यवस्था थीl