रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी क्षेत्र के भुड़ला लालावाला मोड श्याम मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पुजारी सीताराम शर्मा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किए इसी के साथ ही आए हुए हजारों श्रद्धालु श्याम बाबा की जय जयकार लगाते हुए अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगते हुए श्याम बाबा के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर दर्शन करते हुए नजर आए इस मौके पर श्याम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा आए हुए सभी श्याम भक्तों का स्वागत सम्मान किया इस मौके पर कलाकारों के द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया जिसमें श्रद्धालु रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया















