रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। 
बड़ी सादड़ी नगर के गोपाल पुरुषोत्तम सत्संग आश्रम में बुधवार रात्रि को भगवान सत्यनारायण का विशेष श्रंगार कर महिला मंडल द्वारा भगवान सत्यनारायण की कथा का वाचन कर देवशयनी एकादशी मनाई गई। आपको बता दे की आश्रम के स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया कि इस बार देवशयनी एकादशी 17 जुलाई बुधवार को मनाई गई। इस दिन से भगवान विष्णु 4 महीने की योग निद्रा में चले जाएंगे और उसी दिन से मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। दरअसल देवशयनी एकादशी से देवी-देवताओं का शयनकाल प्रारंभ हो जाएगा। इसके बाद सीधे 12 नवंबर कोदेवउठनी एकादशी से नेक उनका जागरण होगा और शुभ कार्य किए जा सकेंगे
ज्योतिष गणना चक्र के अनुसार आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी से कार्तिक पक्ष की एकादशी तक भगवान विष्णु का शयनकाल माना गया है। इस साल यह तिथि 11 नवंबर तक रहेगी और 12 नवंबर को देवउठनी ग्यारस ओ रहेगी, जिसके बाद देव शयनकाल से उठेंगे और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। देवशयनी एकादशी के बाद से वैवाहिक व न्य शुभ कार्यों के थमने से न केवल अन्य आयोजनों पर विराम लग जाएगा। इस अवधि तक मांगलिक कार्यबंद रहेंगे। देवशयनी बति एकादशी को हरिशयनी एकादशी भी कहा जाता है। देव उत्थान पर शुभ कार्य के लिए मुहूर्त की
जरूरत नहीं होती है। इस दिन सभी कार्य शुभ होते हैं
स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने बताया कि देवशयनी एकादशी के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाते हैं। ऐसे में मुंडन, उपनयन संस्कार, भवन निर्माण, गृह प्रवेश और वैवाहिक संस्कार नहीं होते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस अवधि में भगवान के शयनकाल के दौरान ही चतुर्मास भी प्रारंभ हो जाएगा। इस अवधि में देवी-देवताओं की आराधना, तपस्या, हवन-पूजन का दौर रहेगा।















