रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। 
कपासन। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना में मेवाड़ महा मंडलेश्वर महंत श्री चेतन दासजी महाराज द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में प्रातकाल संतो द्वारा विशाल जुलूस मुंगाना मे निकल गया।इस दौरान ग्राम वासियों ने विधि विधान के अनुसार संतों की पूजा अर्चना की ।रविवार सुबह से दिन भर गुरु चरण पूजा होगी।परंपरा अनुसार मुंगाना आश्रम में मेवाड़ महा मंडलेश्वर और आश्रम के महंत श्री चेतन दासजी महाराज के सानिध्य में आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव लगभग 50 वर्षों से मनाया जा रहा है।जिसमें प्रदेश सहित कई प्रांतों के सैकड़ों साधु संत यहां पहुंचे हैं।सैकड़ों साधु संतों द्वारा गाजे बाजे और ठाकुर जी के बेवाण के साथ जुलूस आश्रम से निकाला गया।जो पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः आश्रम पंहुचा।गांव में जगह जगह साधु संतों की अगवानी की गई। इसके बाद आश्रम में संत सेवा के साथ इन्हें भोजन करवाया गया। आश्रम की परंपरानुसार आश्रम की ओर से इन साधु संतो को भेंट देकर विदा किया गया।रविवार को सुबह चार बजे से आश्रम परिसर में यज्ञ हवन शुरू होगा।श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना के महंत श्री चेतन दास जी महाराज अपने ब्रह्मलीन गुरु संत श्री बिहारी दास जी महाराज की प्रतिमा की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 7 बजे महंत श्री गादी पर विराजित होंगे।आश्रम एवं ग्राम वासियों के सहयोग से लगभग तीस बोरी शकर की प्रसादी तैयार की जा रही हैं। जिसमें हलवाइयों के साथ सो व्यक्तियों का दल इस कार्य में लगा हुआ हैं।















