रिपोर्टर सुरेश नायक।
निम्बाहेड़ा गुरु पूर्णिमा पर 21 जुलाई रविवार को नगर के विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम होंगे. कहीं गुरु महिमा, गुरु पूर्णिमा महोत्सव, तो कहीं गुरु पूजा का आयोजन होगा.
गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुओं की आराधना के लिए तैयार है। इस पावन अवसर पर शिष्य जहां गुरुओं का आशीर्वाद लेंगे, वहीं गुरुओं के सम्मान में मंदिरों और गुरुद्वारों में पूजन व भजन-कीर्तन होगा।
हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व
हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व माना गया है। पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा हर वर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन पराशर ऋषि के पुत्र कृष्ण द्वैपायन वेद व्यास का जन्म हुआ था।
होगा शिव का पूजन:
सोमवार से सावन माह शुरू हो जाएगा। एक माह तक भगवान शिव की पूजा-अर्चना का खास महत्व रहेगा। शिवालयों में श्रद्धालु अभिषेक पूजन करेंगे।
गुरु को श्रेष्ठ दर्जा
पौराणिक मान्यता के अनुसार गुरु पूर्णिमा को महाभारत के रचयिता वेद व्यास का जन्म दिवस माना जाता है. उनके सम्मान में इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है!
शास्त्रों में यह भी कहा जाता है कि गुरु पूर्णिमा के दिन ही महर्षि वेदव्यास ने चारों वेद की रचना की थी और इसी कारण से उनका नाम वेद व्यास पड़ा!
भारत में प्राचीन काल से ही गुरुओं की भूमिका काफी अहम रही है. चाहे प्राचीन कालीन सभ्यता हो या आधुनिक दौर, समाज के निर्माण में गुरुओं की भूमिका को अहम माना गया है. उनकी इस भूमिका को सरल और गूढ़ रूप में संत कबीरदास ने अपने दोहे के माध्यम से भी दर्शाया है!















