135 वी रामधुन का बाबेल परिवार द्वारा स्वागत किया।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ी सादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रति रविवार को रामधुन के क्रम में 135 वी रामधुन का बाबेल परिवार द्वारा स्वागत किया गया। प्रातः 6:45 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर डांगी बावजी,जैन दिवाकर सामयिक भवन होते हुए रामधुन बाबेल परिवार के आग्रह पर उनके निजी आवास पर पहुंची ।जहां पर राकेश कुमार, नीरव बाबेल सहित संपूर्ण बाबेल परिवार द्वारा पुष्प वर्षा कर रामधुन का स्वागत किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात राम दरबार की आरती की गई। कार्यक्रम में बाबेल परिवार ,मोहल्ला वासियों एवं रामधुन के भक्तों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बालाजी संस्थान की और से गिरधारी सिंह जी बाबेल ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया