रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
श्रीराम जानकी गौशाला के संस्थापक सदस्य के के बलेसरा ने बताया कि ग्राम पंचायत मोहनपुरा में स्थित श्रीराम जानकी गौशाला में गौसेवको द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर गौशाला की सुरक्षा, चारे पानी एवं वृक्षों की सुरक्षा सहित अनेक विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर भाजपा जयपुर दक्षिण जिला मंत्री हेमन्त मीणा, के के बलेसरा, युवराज सैनी, विष्णु शर्मा, निर्मल झालानी, विश्वजीत भारद्वाज,पीयूष दोपहरिया, मोहन सैनी, कृष्ण मीणा सहित अनेक गौ सेवक उपस्थित रहे।















