रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ी सादड़ी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से नगर के बड़ी सादड़ी में स्थित निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर की उपस्थिति में आयोजित हुई! जिसमें आपने बताया कि सतगुरु के वचनों का पालन करना ही सच्ची गुरु पूर्णिमा है जो इंसान संतो महापुरुषों के आदर्श उपदेशों को जीवन में अपनाता है वही भगवान का सच्चा उपासक है। सतगुरु भगवान के अवतार के रूप में पृथ्वी पर अवतरित होते रहते हैं जो जगत के कल्याण की प्रेरणा देकर सच्चाई के रास्ते पर चलाते हैं तथा सत्य ज्ञान से मनुष्य की सोच बदलती है तथा विचारों में परिवर्तित होता है सद्गुरु ही इंसान को बुराई से भलाई की ओर ले जाता है!
उन्होंने कहा पूर्ण भक्ति का आनंद सद्गुरु की कृपा से ही प्राप्त होता है भक्ति से मन शांत होता है वह हृदय में विशालता आती है भक्त सदैव दूसरों की भलाई की ही कामना करता है!
श्रद्धा भक्ति में बड़ी शक्ति है श्रद्धा विश्वास ना हो तो सत मार्ग पर चलना कठिन है जितने भी भाव उपजते हैं मन से ही उपजते हैं कभी श्रद्धा का भाव कभी सेवा का भाव कभी परोपकार का कई प्रकार के भाव पैदा होते हैं!
आपने कहा कि सत्संग में अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया गया सत्संग का संचालन भेरु लाल निरंकारी ने किया यह जानकारी भेरुलाल निरंकारी ने दी
आगामी 26 जुलाई को सारंगपुरा गांव में विशाल सत्संग का आयोजन ज्ञान प्रचारक महात्मा ग्यारसी लाल जी भीलवाड़ा के सानिध्य में रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक सत्संग आयोजित होगी।
सत्संग में अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया!
सत्संग का संचालन भेरूलाल निरंकारी ने किया।















