रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित नईनाथ धाम शिवजी के मंदिर मे फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर सावन माह में पहले वन सोमवार को सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की भीड़ इस दौरान काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओ ने भोले बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस दौरान बाबा भोले के दूध बिल्व पत्र भांग धतूरा आदि प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इस दौरान श्रद्धालुओ में काफी उत्साह दिखाई दिया इस मौके पर मंदिर के पुजारी प्रहलाद नाथ के द्वारा विधी विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किए इस दौरान दंडवत करने वाले व कावड़ यात्रियों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके जलाभिषेक किया जगह-जगह धर्मशाला व मंदिर में आए हुए कलाकारों के द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया गया इस मौके पर श्रद्धालु रंगारंग भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते हुए भोले बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए इस मौके पर बांसखोह चौकी इंचार्ज मातादीन मीणा व समस्त स्टाफ मौजूद थे इस दौरान सावन माह का पहला वन सोमवार का मेला शांति पूर्वक भरा















