संपादक कालूराम कुमावत। 
डुगंला उपखण्ड के ग्राम पंचायत करसाना से केलेश्वर महादेव जी लुणदा श्रावण मास के प्रथम सोमवार को निकली भव्य कांवड़ यात्रा। कांवड़ यात्रा करसाना में मशांपुर्ण महादेव जी के मन्दिर से प्रारम्भ होकर गाडरियावास, करसाना, पराणा एवं सेठवाना सभी गांवों में जगह जगह ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत करते हुए धुमधाम से केलेश्वर महादेव जी मन्दिर लुणदा पहुंचे। वहीं सभी भक्तजनों ने महादेव जी के पुष्प चढ़ाकर एवं कावड़ जल चढ़ाकर मंगलकामनाएं की। ग्राम पंचायत करसाना सरपंच नारायण लाल मेनारिया ने कांवड़ यात्रा संघ को भोजन प्रसाद एवं उपरणा ओढ़ाकर यात्रा का स्वागत किया।















