रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ी सादड़ी संत निरंकारी मिशन बड़ी सादड़ी द्वारा गांव सारंगपुरा में मिशन के ज्ञान प्रचारक महात्मा ग्यारसी लाल निरंकारी भीलवाड़ा के सानिध्य में रात्रि को सत्संग आयोजित हुई जिसमें आपने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हैं कहा कि यदि मानव अपना अभिमान सद्गुरु के चरणों में छोड़ देता है तो सतगुरु अभिमान के बदले उसे प्रेम – प्यार करुणा, नम्रता दे देता है फिर गुरु का हुक्म होता है
कि तुम्हें सत्संग, सेवा, सिमरन, करते रहना है। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा का दर्शन (अनुभव) सद्गुरु करवाता है। हीरो से भी कीमती संत महात्माओं के वचन होते हैं जिसका मूल्य हम नहीं चुका सकते हैं गुरु के अनमोल वचन को हम मानकर चलते हैं तो हमें मुक्ति मिल जाती है मन के गुलाम नहीं बनकर हमें सद्गुरु का दास बना है। उन्होंने कहा कि माया क्या है ब्रह्म क्या है यह सोजी सद्गुरु देता है आज मानव शांति की चाहना तो रखता है परंतु अपना अभिमान नहीं त्यागना चाहता है शांति के लिए अभिमान त्यागना जरूरी होता है सिर्फ एक परम सत्ता परमात्मा ही शांत है जो सद्गुरु शांत परम सत्ता के साथ अपने मन का नाता जोड़ देता है! जिससे मानव शांति को प्राप्त होता है वर्तमान में निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हर मानव को परमपिता परमात्मा का ज्ञान करवा कर शांति प्रदान कर रहे हैं। सत्संग कार्यक्रम में अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बाहर से आए सभी महात्माओं का स्वागत स्थानीय श्रद्धालु महात्मा वर्दी चंद किशन लाल जटिया ने माला व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया व आभार व्यक्त किया। सत्संग का संचालन भेरूलाल निरंकारी ने किया। उक्त जानकारी राधेश्याम रेगर ने दी।















