रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
जयपुर। जयपुर प्रताप नगर में स्थित देहलावास बालाजी मन्दिर परिसर में शनिवार को प्रजापति समाज के ध्दारा महाराज दक्ष प्रजापति जयंती एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे मुख्य अतिथि पूर्व माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष पप्पूलाल प्रजापति, राजेश प्रजापति मूर्तिकार रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महाराज दक्ष प्रजापति की तस्वीर के ऊपर पुष्प अर्पित कर महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती मनाई गई। वहीं मुख्य अतिथि ने बताया कि दक्ष प्रजापति महाराज के बारे में अवगत करवाया और समाज को एकजुट कर रहकर कार्य करना चाहिए ।वह सभी बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना चाहिए जिससे हमारा समाज आगे बढ़ता रहे। इस दौरान पूर्व सरपंच सुनिल,मोहन प्रजापति जयराम मुण्डिया, धमेंद्र भाणा, रमेश सिंरोली, भंवरलाल अध्यापक,भागीरथ, मुकेश प्रजापति, रंगलाल प्रजापति, मायाराम, कृष्ण प्रजापति,सत्यनारायण प्रजापति समेत हजारों की संख्या में प्रजापति समाज बन्धु मौजूद रहे।















