संवादाता बन्शीलाल धाकड़।
निम्बाहेड़ा, चमत्कारी शनि देव नवग्रह मंदिर बाड़ी बांध दिनांक 27 जुलाई 2024 को शनि देव की सुबह 5:15 बजे मंगला आरती हुई माखन मिश्री का भोग लगाया प्रभु के और मेला प्रारंभ हुआ पूरे दिन भर भगवान इंद्र की भी मेहरबानी रही रुक-रुककर सावन की फव्वारों में भक्तगणों ने बारिश का आनंद लिया और शनि देव के दरबार में हजारों की संख्या में भक्त पैदल पैदल पधारे शनिदेव का दर्शन लाभ लिया।
दिन में श्री शनि देव की कथा का वाचन,कथा वाचक घीसालाल महाराज द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने कथा श्रवण की। महाप्रसाद ग्राम टाई का खेड़ा वाले ,कानपुर वाले ,बडोली घाटा वाले भक्तगणों की तरफ से रहा शाम 6:30 बजे भगवान शनि देव की महा आरती हुई महा आरती संत श्री नागेश्वर जी महाराज द्वारा संपन्न की गई। नवग्रह की आरती सुनील सुथार के द्वारा की गई । तत्पश्चात विधि विधान से पूजन कर शनिदेव का भंडार खोला गया शनिदेव की असीम कृपा से भंडार की शेष गणना पूरी हुई 2,01,564 रुपए की नगद राशि प्राप्त हुई।















