रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के नई नाथ धाम शिव जी के मंदिर में श्रावण माह के दूसरे वन सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग रहा इस मौके पर बाबा भोलेनाथ की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस दौरान मंदिर के पुजारी प्रहलाद नाथ के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती की इस दौरान काफी दुर दराज से आए श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के भांग धतूरा दूध चल प्रसाद आदि चढ़ाकर अपने परिवार के सुख शांति की मनोकामना मांगी,
इस दौरान कई श्रद्धालु अपने घर से कनक दंडवत देते हुए नई नाथ धाम शिव जी के मंदिर में पहुंचे और जगह-जगह से नई नाथ धाम के लिए कावड़ यात्रा आ रही है जिसमें कावड़ यात्री डीजे की धुन पर भोले बाबा की जय जयकार लगाते हुए नाचते गाते हुए नजर आए शिवजी के मंदिर में 1 अगस्त से 3 अगस्त तक श्रावण माह का लक्की मेला भरेगा जिसमें पुलिस प्रशासन व सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मेले की व्यवस्था को लेकर मौजूद रहेंगे इसी के साथ ही श्रद्धालुओं को आने-जाने की व्यवस्था सुचारू रूप से रहेगी जिसमें श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इस दौरान मेले में करीब 3 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन करेंगे यह लक्की मेला 1 अगस्त से 3 अगस्त तक तीन दिवसीय मेला भरेगा















