नारायणी माता धाम, अलवर से शंकरपुरा की सातवीं कावड़ यात्रा में 101 कावड़ लेकर पहुंचे।

रिपोर्टर सत्यनारायण शर्मा। कावड़ यात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। 

आ॑धी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरासना के गांव शंकरपुरा में सोमवार को नारायणी माता धाम अलवर से शंकरपुरा की सातवीं कावड़ यात्रा में 101 कावड़ लेकर लेकर पहुंचे। कावड़ यात्री शिवजी के जय कारो के साथ बोल बम्ब, तड़क बम्ब,हर हर महादेव,हर हर महादेव,शिवजी के जय घोष करते हुए चल रहे थे।गांव में कावड़ यात्रा पहुंचने पर गांव महिलाएं कावड़ यात्रा के साथ कलशयात्रा निकाली एवं कावड़ यात्रा में मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। कावड़ यात्रियों का ग्रामीणों ने गांव में जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कावड़ यात्री व कलशयात्रा गांव में भ्रमण कर प्राचीन शिव मंदिर पहुंच कर विधि-विधान से पण्डित जगदीश प्रसाद शर्मा व राजेंद्र प्रसाद शर्मा के द्वारा पूजा अर्चना कर शिवजी के जलाभिषेक किया गया। पुरा गांव शिव काशी जैसा नजारा देखने को मिला गांव में भगवान शिव के जय कारों का जय घोष से गूंज उठा। गांव में जिदर देखो उधर से ही हर हर महादेव, हर हर महादेव,बोल बम्ब,तड़क बम्ब,जैसे शिवजी के जय कारों की गूंज उठ रही थी। कावड़ यात्रियों के द्वारा शिवजी के जलाभिषेक करने के बाद सभी कावड़ यात्रियों को भोजन प्रसादी ग्रहण करवाया गया।