रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम श्री राम जानकी मंदिर गौशाला में सुबह 8:00 से 12:15 तक रोज पार्थिव शिवलिंग अभिषेक की विधि विधान से पंडितों के द्वारा पूजा अर्चना करते हैं उसके बाद चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक महेश जी पाठक अयोध्या धाम के द्वारा कथा मे शिव पार्वती विवाह के बारे में जानकारी और कई तरह की जानकारी दी कथा के साथ-साथ रंगारंग भजनों का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते हुए नजर आए,और आज के शिव महापुराण कथा के यजमान स्पार्कल एकेडमी स्कूल बांसखोह के प्रिंसिपल जेपी पाराशर रहे यह कथा दो अगस्त को पूर्णाहुति हवन यज्ञ के साथ समापन होगी उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा इस दौरान श्री श्री 1008 श्री परमेश्वर दास मुनि महाराज श्री राम जानकी मंदिर गौशाला व श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री सर्वेश्वर दास त्यागी श्री राम जानकी मंदिर गौशाला व अन्य काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।















