रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी क्षेत्र के ग्राम पंचायत झर मुख्य गांव में गलता जी से शिव मंदिर के लिए कावड़ यात्रा रवाना हुई कावड़ का पूजन कमलेश शर्मा पंडित द्वारा किया गया यह कावड़ यात्रा झर शिव जी के मंदिर में पहुंची जगह-जगह कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर डीजे की धुन पर कावड़ यात्री भोले बाबा की जय जयकार लगाते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस मौके पर ग्राम पंचायत झर ग्राम पंचायत के उप सरपंच हजारीलाल मीणा, रामकरण शर्मा ,बाबूलाल सेन, किशोर पांचाल, छोटेलाल सेन, के द्वारा आए हुए सभी कावड़ यात्रियों का तिलक लगाकर व मंदिर के पुजारी शिप्पू महाराज का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर मंदिर के पुजारी शिप्पू महाराज के द्वारा कावड़ यात्रियों के कावड़ का विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती किया उसके बाद कावड़ यात्री बाबा भोले के दरबार में आपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।















