सूफी संत एवं कौमी एकता के प्रतीक हजरत दीवाना शाह का जन्मोत्सव 1 अगस्त गुरुवार को मनाया जाएगा।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत।

कपासन। सूफी संत एवं कौमी एकता के प्रतीक हजरत दीवाना शाह का जन्मोत्सव मोमिन मोहल्ला स्थित हजरत दीवाने शाह की कुटिया पर एक अगस्त गुरुवार को व्यास परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।व्यास परिवार के प्रतिनिधि भुवनेश व्यास ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति कुटिया पर हजरत दीवाने शाह के प्रमुख शिष्य मांगी लाल व्यास परिवार के सदस्यों द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ झंडा चढ़ाने की रस्म निभाई जाएगी।दोपहर दो बजे बाद हजरत दीवाना शाह की कुटिया पर महफिले मिलाद का आयोजन होगा।जन्मोत्सव कार्यक्रम में मौलाना हिंदू मुस्लिम एकता पर तकरीर पेश करेंगे। उसके उपरांत कव्वाल पार्टियों द्वारा सूफियाना कलाम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस दौरान बैंड बाजो की मधुर स्वर लहरियों के साथ व्यास परिवार के सदस्यों एवं हजरत दीवाना शाह के अनुयायियों द्वारा कुटिया पर झंडा चढ़ाया जाएगा। एक अगस्त गुरुवार को जन्मोत्सव पर सूफी संत हजरत दीवान शाह की कुटिया सुबह 9 बजे से साय काल 7 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुली रहेगी।