रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी क्षेत्र के बेनाडा कस्बा स्थित गोपाल जी महाराज के मंदिर से पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके पदयात्रा को डीजे की धुन के साथ नई नाथ धाम के लिए रवाना किया यह पदयात्रा कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई नई नाथ धाम पर पहुंची पदयात्रा में श्रद्धालु डीजे की धुन पर भोले बाबा की जय जयकार लगाते हुए नाचते गाते हुए नजर आए जगह-जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओ द्वारा पदयात्रियों के लिए फल चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था की गई इस दौरान पदयात्रा में पुलिस प्रशासन के द्वारा जगह-जगह यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से की गई।















