रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। 
कपासन। व्यास परिवार के प्रतिनिधि भूवनेश व्यास ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति 25 मोहर्रम गुरुवार एक अगस्त को मोमीन मोहल्ला स्थित हजरत दीवाना शाह सा. की कुटिया पर परंपरा अनुसार महफिले मिलाद के साथ अलम (झंडा) चढ़ाने की रस्म अदा की गई।इस दौरान सईद भाई एण्ड पार्टी द्वारा महफिले मिलाद पढ़ी गई।इस दौरान महफिल पार्टी ने देश में हिंदू मुस्लिम एकता के प्रमुख सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की शान में रब का हर एक वली सुंदरम सुंदरम,मेरे ख्वाजा अति सुंदरम सुंदरम सहित हजरत दीवाना शाह द्वारा हस्तलिखित मनकबद आमना जी के कुंवर दुलारे मोरी नैया को पार लगा रे सहित कई कलाम प्रस्तुत किए।इसके उपरांत महफिले समा का आयोजन किया गया।जिसमें कव्वाल पार्टियों ने कई सूफियाना कलाम प्रस्तुत किए। महफिले मिलाद के बाद बैण्ड बाजों की मधुर स्वर लहरियों के मध्य ढ़ोल ताशों की गुंज के साथ प्रतिवर्ष की भांति हजरत दीवाना शाह के प्रमुख शिष्य मांगी लाल व्यास परिवार के सदस्यों एवं हिन्दू मुस्लिम अनुयायियों द्वारा कुटिया पर अलम पेश कर देश प्रदेश में अमन शांति एवं भाई चारा की दुआ मांगी गई।जन्मोत्सव के अवसर पर दीवाना शाह सा. की कुटिया प्रातःकाल सात बजे से संपूर्ण दिन श्रद्धालूओं के दर्शनार्थ खुली रही। कुटिया पर दिनभर दर्शनार्थ श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा।जन्मोत्सव के उपलक्ष में व्यास परिवार द्वारा हजरत दीवाने शाह की कुटिया को फूल मालाओं से सजाया गया। कुटिया पर संपूर्ण दिन फूल माला इत्र चढाने एवं नन्हे बच्चों को तोलने का क्रम संपूर्ण दिन बन रहा। इस अवसर पर मांगी लाल व्यास परिवार के सोम प्रभाकर व्यास, प्रकाश व्यास, सूर्य प्रकाश व्यास, सत्य प्रकाश व्यास, मोहित व्यास, मयंक व्यास, यश व्यास, सिद्धार्थ व्यास, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप व्यास, छोटू व्यास, सैयद असगर अली, सैयद शरीफ अली, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, नगर पालिका पार्षद अकील शाह, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, सैयद मुमताज अली आई टी आई वाले, आजाद हुसैन,सलीम हुसैन,अभिषेक व्यास,अविनाश व्यास, मोहम्मद इदरीश,अंकित व्यास, सुनील कुमार शर्मा सहित कई अनुयाई उपस्थित रहे।















