रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के नई नाथ धाम शिव जी के मंदिर में शुक्रवार को रामनिवास बाग से आए हुए कलाकारों के द्वारा निशुल्क भोले बाबा की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर मंदिर के पुजारी प्रहलाद नाथ के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती की जाएगी नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राम नारायण मीणा का कहना है।
कि दो दिवसीय लक्की मेला आज आज से शुरू हुआ इस दौरान रात को सभी मंदिर में वह धर्मशाला में आए हुए कलाकारों के द्वारा रात्रि जागरण कार्यक्रम किया जाएगा
इस दौरान मेले की व्यवस्था को लेकर मंदिर में 16 सीसीटीवी कैमरे व पांच सीसीटीवी कैमरे और लगाए गए इस दौरान मेले की व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन का पूरा जाब्ता तैनात ह व सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी यहां पर मौजूद है
जिससे कि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी तरह की परेशानी ना हो इस दौरान पार्किंग व्यवस्था व यातायात सुचारू रूप व्यवस्था गणेश मोड पर की गई है व श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है इस दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के मंदिर में दर्शन करेंगे और दूर-दूर से कावड़ यात्रा व पदयात्रा देते हुए श्रद्धालु बाबा भोले के दरबार में पहुंच रहे हैं
इस दौरान जगह-जगह समाज सेवी कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा गणेश मोड के पास व राम जानकी मंदिर में बालाजी मित्र मंडल द्वारा विशाल भंडारा व जोपाड़ा निवासी उदयनाथ महाराज, इन्द्र, ओमी जोगी ,ओम प्रकाश के द्वारा भी दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है इसी के साथ ही जगह-जगह समाज सेवी कार्यकर्ताओं के द्वारा चाय मिल्क रोज नींबू शिकंजी शरबत आदि की व्यवस्था की गई इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।















