रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ीसादड़ी। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत हुरा बा गोशाला में आयुर्वेद विभाग करजू व बड़ीसादड़ी नोडल केंद्र के अंतर्गत आने वाले आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, नर्स – कम्पाउंडर व परिचारकों ने हुराबा गौशाला में पौधारोपण किया।
डॉ. कौशल किशोर शर्मा ने बताया कि भविष्य में गौशाला में गौ माता को छाया मिल सकें और आम के फल लगने से पशु – पक्षियों का उदर पोषण भी हो सकें तथा प्रकृति का संरक्षण व बढ़ते तापमान को कम करने के उद्देश्य से बड़े ही उमंग व उत्साह के साथ हुराबा गौशाला परिसर में आम के पौधों का रोपण किया गया।
पौधे लगाने के बाद सभी पौधों को सुरक्षा की दृष्टिकोण से ट्री गार्ड भी लगाए गए। हुरा बा गौशाला में आम का बगीचा लगाने की ओर अनुकरणीय कदम बढ़ाने पर आयुर्वेद विभाग के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का संस्थान की ओर से अभिनंदन भी किया गया। पौधा रोपण में डॉ. कौशल किशोर शर्मा, डॉ. आलम अली, डॉ. शशांक यादव, डॉ. मनीष धाकड़ डॉ. महीमा दरंगा, नर्सिंग ऑफिसर राजकुमार पुष्करणा, कृष्णकान्त शर्मा, नर्स वरदी गायरी, परिचारक पूरण मीणा व युवराज सिंह शक्तावत सहित गौशाला के कई गोसेवक भी उपस्थित थे















