रिपोर्टर रामसिंह मीणा। 
बड़ीसादड़ी हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर बांसी – बोहेड़ा रेलवे स्टेशन के निकट स्थित आसावरा माता मंदिर परिसर में भव्य मेला रविवार दिनांक 4 अगस्त, 2024 को आयोजित हो रहा है। मेले में बड़ी संख्या आने वाले भक्तों के लिए दानदाताओं व ट्रष्ट की ओर से बड़े पैमाने पर मालपुए का प्रसाद वितरित किया जाएगा। प्रसाद सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर दिनभर चलता रहेगा। मां के दरबार में भजन सम्राटों द्वारा दिनभर सत्संग व भजनों का कार्यक्रम चलता रहेगा। सत्संग प्रेमी इसका लाभ ले पायेंगे।















