संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन। मुंगाना हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना में श्री मेवाड़ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत श्री चेतन दास जी महाराज की कृपा से व
पूज्य श्री अनुज दास जी महाराज के सानिध्य में श्री चेतन वेद गुरुकुलम् सांवरिया धाम आश्रम मुंगाना में वैदिक मंत्रों के साथ आचार्य हिमांशु पाण्डिया द्वारा भगवान श्री सांवरिया सेठ जी का अभिषेक व पूजन किया गया तथा भगवान श्री सांवरिया सेठ से सुख शांति समृद्धि आदि की कामना की गई जिसमें, पंडित मधुसूदन नागदा ,संत रामपाल जी महाराज, पंडित रौनक जोशी , रामकिशोर जी ,राजू महाराज व वैदिक बटुक गण एवं समस्त भक्तगण उपस्थित रहे।















