रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रति रविवार को रामधुन के क्रम में 137 वीं रामधुन प्रातः 6:45 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर
गदिया गली स्थित महादेव जी मंदिर, स्कूल वाले बालाजी मंदिर ,श्री गोपाल आश्रम, श्री गोपेश्वर महादेव मंदिर, श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर होते हुए नाकोड़ा नगर स्थित कनेरिया परिवार के निजी आवास पर पहुंची। जहां पर रामधुन का संपूर्ण कनेरिया परिवार एवं मोहल्ले वासियों द्वारा भव्य पुष्प वर्षा ,आतिशबाजी एवं ढोल नगाड़ा के साथ तोरण द्वार लगाकर स्वागत किया गया है। सामूहिक हनुमान चालीसा एवं आरती के पश्चात धर्म सभा का आयोजन किया गया।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज ने कहा कि रामधुन के माध्यम से धर्म जागरण ,समाज जागरण के साथ सामाजिक समरसता एवं संस्कारों का संरक्षण भी हो रहा है कनेरिया परिवार के द्वारा अनंत राम जी महाराज का शॉल, माला एवं श्रीफल भेटकर स्वागत किया गया। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन की व्यवस्था में कन्हैया लाल ,हिम्मत लाल एवं पंकज कनेरिया का सहयोग रहा ।बालाजी स्थान की ओर से अभय गदिया ने शानदार व्यवस्थाओं के लिए कनेरिया परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामधुन अब कुटुंब प्रबोधन के लक्ष्य को लेकर निजी आवास पर भी जा रही है क्योंकि सबल परिवार व्यवस्था के माध्यम से ही हिंदुत्व को सशक्त किया जा सकता है।















