रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाटन फार्म की ढाणी शिव मित्र मंडल के द्वारा
गलता जी से देर रात करीब 11:15 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके कावड़ यात्री पाटन फॉर्म की ढाणी शिवजी के मंदिर के लिए रवाना हुए इस मौके पर कावड़ यात्री रविवार शाम को पहुचेंगे इस दौरान सोमवार सुबह पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके शिव जी का जलाभिषेक किया जाएगा
इस मौके पर शिव मित्र मंडल के बाबूलाल शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, कल्पेश शर्मा ,गुलशन शर्मा ,अजय शर्मा ,अंकित शर्मा, समस्त टीम के सदस्य मौजूद थे जगह-जगह कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया गया इस मौके पर कावड़ यात्री भोले बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए।















