सगस महाराज रेल्वे लाईन धनेत कला का जन्मोउत्सव दिनांक 09अगस्त शुक्रवार को मनाया जायेगा। 

रिपोर्टर पंडित मुकेश कुमार। चित्तौड़गढ़। श्री श्री 1008 श्री सगस महाराज रेल्वे लाईन धनेत कला का जन्मोउत्सव दिनांक 09-08-2024 शुक्रवार को मनाया जावेगा जन्मोउत्सव के दिन हवन कार्यक्रम होने के पश्चात बावजी का विशेष श्रृंगार एवं मन्दिर कि सजावट की जायेगी तथा प्रात: 9.30 बजे कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतिया दि जावेगी जिसमे जगदीश वैष्णव (मुंगाना) सुरेश गहलोत (उदयपुर) हिरा लाल राव (कोटडी राजसमंद) , उस्मान जी,रतन राव (सियाना), राजेश जी वैष्णव नारायण जी सेन व अन्य कई कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जावेगी एवं दिन मे सवा एक बजे सगस जी महाराज की विशेष आरती होगी उसके बाद आए हुए भक्तजनों को महाप्रसाद वितरित किया जायेगा एवं प्रातः 8 बजे सभी सरकारी एवं प्राईवेट हॉस्पीटलो में (चित्तौड़गढ़) मरीजो को फल वितरित किये जायेगे अतः सभी भक्तजनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक पधारकर दर्शन का लाभ लेवे उक्त जानकारी सेवक श्री किशन लाल शर्मा द्वारा दी गई है।