रिपोर्टर रामसिंह मीणा।
बड़ी सादड़ी नगर में सोमवार से सहस्त्र औदिच्य समाज की धर्मशाला बड़ीसादड़ी पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन करता जानकीलाल, सोहनलाल बाँगड़ एवं समस्त माहेश्वरी समाज, बड़ीसादड़ी द्वारा बताया गया कि कथा के शुभारंभ से पूर्व नगर में 151 कलश को महिलाओं द्वारा धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा भागवत कथा को अपने सिर पर धारण किया गया। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं द्वारा सिर पर कलश लिए हुए कलश यात्रा में चल रही थी। यात्रा में उपस्थित महिलाएं,पुरुष श्रद्धालु भगवान के भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा में स्वामी रामचन्द्राचार्य महाराज रथ में सवार होकर कलश यात्रा में चल रहे थे।
कलश यात्रा सोमनाथ महादेव मंदिर से बैंड बाजों के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कथा स्थल सहस्त्र औदिच्य समाज की धर्मशाला पर पहुंची। कलश यात्रा के दौरान कलश यात्रा में उपस्थित श्रद्धालुओं पर नगर के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। आयोजन करता द्वारा बताया गया कि इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ संगीतमय कथा का आयोजन समस्त जानकीलाल, सोहनलाल बाँगड़ एवं समस्त माहेश्वरी समाज, बड़ीसादड़ी द्वारा किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ सोमवार से 2 से शाम 5 बजे तक प्रतिदिन स्वामी रामचन्द्राचार्य महाराज के मुखारविंद से सहस्त्र औदिच्य समाज की धर्मशाला पर कथा का वाचन 7 दिन तक किया जाएगा। स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने पहले दिन सुखदेव की वंदना के बारे में वर्णन करते हुए श्रीमद् भागवत कथा की अमर कथा और सुखदेव के जन्म के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि भगवान मानव को जन्म देने से पहले कहते हैं ऐसा कर्म करना जिससे दोबारा जन्म ना लेना पड़े।मानव मुट्ठी बंद करके संकल्प दोहराते हुए इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। कथा में भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने कहा कि कथा श्रवण करने व इसे जीवन में उतारने से भक्तों का जीवन सुधर जाता है। स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने नारद जी के बारे में बताते हुए कहा कि नारद वह है जो नारायण से मिला दे। जिसकी कोई बात रद्द नहीं होती हो वह नारद है। महाराज ने कहा कि कलयुग में एक भगवान के नाम को पकड़ लो। भक्त भवसागर पार हो जायेगा। भगवान का नाम जप इस संसार से मुक्ति दिलायेगा। इस संसार में कोई सरल काम है तो भक्ति है। नारद जी के आशीर्वाद से कलयुग में भगवान का नाम सब तरफ गूंज रहा है। नारद जी के आशीर्वाद से देश – विदेश में हजारों कथाएं हो रही है। बड़े पैमाने पर धर्म – कर्म के आयोजन हो रहे हैं। स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने भागवत कथा की महिमा बताते हुए बताया कि जहां कथा होती है,वहां की रज भी सिर पर लगा देते है तो हमारा कल्याण होने के साथ – साथ जीवन भी सार्थक हो जाता है। महाराज ने कहा कि कोई भक्त कितना ही पापी क्यों न हो,लेकिन उसने जैसे ही भागवत कथा का पूरे मन से श्रवण किया तो उसमें ज्ञान, भक्ति व वैराग्य अपने आप विराजमान हो जाते है।कथा के बाद सभी श्रावक – श्राविकाओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।















