बांसखोह से बेनाडा श्री जी महाराज की 37 वी पदयात्रा हुई रवाना जगह जगह पदयात्रा का स्वागत।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 

बांसखोह कस्बा स्थित गोपीनाथ जी महाराज के मंदिर से पंडितो के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना ध्वज का पूजन करके आरती करके पदयात्रा को बैंड बाजे के साथ बेनाडा श्री जी महाराज के लिए रवाना किया इस मौके पर सयोजक जयप्रकाश शर्मा, मुकेश शर्मा,शंभू जांगिड़,सीताराम पंचोली, दिनेश जैन,भगवान दास स्वामी , प्रकाश टेलर,उमाशंकर शर्मा,कैलाश मामोडीया, गिर्राज डंगायच,चिरंजीलाल खंडेलवाल, पुनीलाल प्रजापति,चेकन , नवरत्न सैनी , उम्मेद , लालाराम मीणा,छीतर मीणा,हरिनारायण मीना ,मनीष शर्मा, राहुल शर्मा, राजमल, महेश,शुभम,अभिषेक, योगेश कुमार गुप्ता अन्य काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे पदयात्रा में श्रद्धालु बैंड बाजे के साथ व डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए नजर आए इस दौरान यह पदयात्रा गोपीनाथ जी महाराज के मंदिर से रवाना हुई जो की कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई बांसखोह फाटक ,झर,राजाधोक,दुधली, मोहनपुरा,बस्सी होती हुई बेनाडा श्री जी महाराज के मंदिर में पहुंची इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन,बांसखोह चौकी इंचार्ज मातादीन मीणा,निर्भय,राजनसिंह, जटवाड़ा चौकी इंचार्ज मोहनलाल मीणा, योगेंद्र सिंह,अन्य समस्त स्टाफ मौजूद थे इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए जगह जगह यातायात सुचारू रूप से कराया इस दौरान समाजसेवी कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह जगह चाय,शिकंजी,दूध,फल,आदि वितरित किए सभी पदयात्री बेनाडा श्री जी महाराज के मंदिर में पहुंचकर मंदिर के पुजारी श्री श्री 1008 श्री रामदयाल दास महाराज के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना किए इस दौरान झंडा व प्रसाद चढ़ाकर रामधनी करके आरती करके अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी सभी पदयात्रियों के लिए पंगत प्रसादी श्रीजी धाम पर हुई।