रिपोर्टर अशोक शर्मा।
भोपाल सागर। आसपास के गांव के श्रद्धालु भक्तजन सोमवार सुबह मातृकुंडिया पहुंचे जहां स्नान करने के बाद महादेव के दर्शन किए गए
और कावड़ यात्रा की पूजा अर्चना करने के बाद डीजे के साथ रवाना हुए यात्रा का सूरजपुरा सेजगरिया भगवानपुरा जाशमा सहित आसपास गावों में स्वागत किया गया। सभी भक्त जन अपनी कावड़ तैयार कर अधिक से अधिक माता बहिने व युवा भाई ,बुजुर्ग ,पुरुष महिलाये ने भाग लेकर इस श्रावन मास मे जन्मदिनि ऋषि ,माता रेणुका ,कामधेनु ,भगवान परशुराम हर हर गंगे। हर हर महादेव के जयकारें लगाते हुए जाशमा पहुंचे जहां हर मोहल्ले में स्वागत किया
कावड़ यात्रा का फूल मालाओं एवं फल फ्रूट आदि अल्पाहार वितरण किया गया जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए डीजे के साथ युवा महिलाएं पुरुष शिव शंकर के भजन कीर्तन एवं डमरू ढोल ताशा बजाते हुए निकल रहे थे कावड़ यात्रा में युवा सहित बच्चे महिलाएं भी उपस्थित थे कावड़ यात्रा विभिन्न मोहल्ले में होते हुए शनि देव महाराज पशुपति नाथ मंदिर पहुंचे जहां जलाभिषेक किया गया प्रसाद वितरण किया गया इस कावड़ यात्रा में आसपास गांव की श्रद्धालु उपस्थित थे कावड़ यात्रा में पुलिस सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था भी देखी गई शांतिलाल जाट सहित युवा टीम का पूरा सहयोग रहा।















