नारायणी माता से नई नाथ धाम के लिए 14 वी कावड़ यात्रा हुई रवाना।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बांसखोह कस्बा स्थित श्रीनगर गांव के शिव मित्र नवयुवक मंडल की टीम के द्वारा गुरुवार को नारायणी माता धाम से गुरुवार को सुबह कावड़ का विधि विधान से पूजा अर्चना करके कावड़ यात्रा को नई नाथ धाम के लिए रवाना किया जगह-जगह कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर अलवर से आए बाबा महाकाल के कलाकारों के द्वारा कई तरह के करतब दिखाए गए इस मौके पर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया यह महाकाल के कलाकार जो की निमोरा मोड सीएचसी अस्पताल से रवाना हुए जो की नईनाथ धाम शिव जी के मंदिर पर पहुंचे इसी के साथ ही भोले बाबा की आकर्षक झांकी के रूप में कलाकारों ने भूमिका निभाई और जगह-जगह करतब दिखाए गए इस प्रकार लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया।