श्री ढाबेश्वर महादेव निकलेंगे शहर भ्रमण पर, महाकाल की तर्ज पर शाही सवारी, भोलेनाथ की भक्ति में डूबा शहर।

संपादक कालूराम कुमावत ।

निम्बाहेड़ा सोमवार को एक अलग ही उत्साह रहा नगर में देखा गया आखिर उत्साह हो भी क्यों नहीं, आज निम्बाहेड़ा के राजा श्री ढाबेश्वर महादेव का ( महाकाल स्वरूप )फूलों से श्रृंगारित रथ पर भोलेनाथ विराजित रहें ! पहली बार निकाली शाही सवारी। नगर में पहली बार निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली गई, बाबा महाकाल के दर्शन व पालकी को छुने के लिए हर कोई आतुर था,शाही सवारी ढाबेश्वर महादेव मंदिर से जैसे ही बाबा महाकाल की शाही सवारी निकली तो हर-हर महादेव, जय महाकाल के उद्घोष से पूरा माहौल शिव की भक्ति में तल्लीन हो गया। ढोल-ताशे, बैंड बाजे एवं डीजे की धुन पर बाबा महाकाल के भजनों में श्रद्धालू भोले की भक्ति में झूम उठे। शहर में पहली बार बाबा महाकाल की शाही सवारी शाही ठाट-बाट से निकाली गई। उज्जैन की शाही सवारी की तरह निकली। इस शाही सवारी की खास बात यह थी कि उज्जैन के बाबा महाकाल की शाही सवारी की तर्ज पर निकाली गई। निंबाहेड़ा की सड़कों पर जैसे ही शाही सवारी निकली शाही सवारी को देखने एवं बाबा महाकाल के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। हर कोई इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल में कैद करने को आतुर था। उज्जैन से आई श्रंगारित पालकी में बाबा महाकाल को विराजमान किया गया। भस्म रमैया मंडली हुई शामिल। शाही सवारी में भस्म रमैया मंडली भी ढोल-ताशों के साथ भोले की भक्ति में तल्लीन थी। भगवान भोलेनाथ की विशालकाय मूर्ति के साथ आकर्षक झांकी भी शाही सवारी में शामिल हुई। शाही सवारी शहर के अनेक प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। वही जगह-जगह हुआ शाही सवारी का स्वागत। यह रहा आकर्षण का केंद्र। ढाबेश्वर महादेव की महाकाल के स्वरूप में सजाई गई पालकी, पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान भोले नाथ, शाही सवारी में बैंड, ढोल, तासे, शाही बैंड और उज्जैन के कलाकारों की तोपों की सलामी, भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी के दौरान विभिन्न झांकिया भी रही आकर्षण का केंद्र। यह जानकारी सुरेश नायक ने दी।