रिपोर्टर बन्शीलाल धाकड़।
छोटीसादड़ी बंबोरी रघुनाथपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालय श्री गंगेश्वर महादेव बंबोरी सावन माह के आखिरी सोमवार के मौके पर
श्रद्धालुओं की मंदिर में रेलमपेल रही, दूर-दूर से श्रद्धालु श्री गंगेश्वर महादेव के शिवालय पर दिनभर पूजा अभिषेक करते रहे।दो पहिया चार पहिया वाहन दिन भर चलते रहे और पैदल यात्रियों के लिए श्री गंगेश्वर महादेव में राम रसोड़ा में भोजन प्रसादी ग्रहण करते रहे ।
श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर मंडल कमेटी द्वारा प्रत्येक पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना कर भंडार खोला जाता है,मंदिर मंडल कमेटी के पदाधिकारी द्वारा नकदी की गणना की गई,कूल 43171 निकले। इस मौके पर मंदिर मंडल कमेटी के कोषाध्यक्ष बगदिराम जनवा, पुष्करधाकड़, प्रवक्ता किशन जनवा, उकार गमोर, गोपाल चत्रावत, भेरूलाल पांइचा,मोहन गमोर,शांतिलाल प्रजापत,कंवरलाल धाकड़,उदयनाथ पुजारी,मांगीलाल मीना,केलाश सिह आदि उपस्थित रहे। इसके पश्चात मंदिर मंडल कमेटी द्वारा श्री उद्यान में सावन के आखिरी सोमवार व रक्षाबंधन के अवसर पर बिल पत्र व शमी का पौधा लगाकर रक्षा सूत्र बांधकर रोपण किया गया।इस अवसर पर किशन जनवा, भगवती लाल दर्जी,उकार गमोर,जगदीश पाविचा,रामायण चौहान उपस्थित रहे।















